सार्क की सदस्यता चाहता है म्यांमार
ढाका, 20 मई (आईएएनएस)। म्यांमार ने दक्षिण एशियाई क्षेत्रीय सहयोग संगठन (सार्क) की सदस्यता के लिए औपचारिक रूप से आवेदन किया है और उसके इस कदम को भारत का समर्थन प्राप्त है।
समाचार पत्र 'न्यू एज' ने अपने गुप्त सूत्रों के हवाले से बताया कि म्यांमार ने इस संबंध में औपचारिक अनुरोध मार्च में ही सार्क सचिवालय को भेज दिया था। यह मामला 27 जुलाई से तीन अगस्त तक कोलंबो में होने वाली सार्क की 15 वीं शिखर वार्ता के दौरान उठाया जाएगा।
अगर म्यांमार का अनुरोध स्वीकार कर लिया जाता है तो वह सार्क का नौवां सदस्य देश होगा। अभी तक भारत, पाकिस्तान, बांग्लादेश, श्रीलंका, भूटान, नेपाल, मालदीव और अफगानिस्तान इसके सदस्य हैं।
म्यांमार केअतिरिक्त आस्ट्रेलिया ने भी सार्क सचिवालय से आग्रह किया है कि उसे वहां पर्यवेक्षक का दर्जा दिया जाए।
गौरतलब है कि अमेरिका, यूरोपीय संघ, दक्षिणी कोरिया, चीन, जापान, इरान और मारीशस पहले से ही सार्क में पर्यवेक्षक की भूमिका में हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*












Click it and Unblock the Notifications