भारत और पाक के बीच विश्वास बहाली पर बातचीत
इस्लामाबाद, 20 मई (आईएएनएस)। पाकिस्तान में नई सरकार के गठन के बाद दोनों देशों के विदेश सचिवों के बीच आज हो रही बातचीत में एक दूसरे की जेलों में बंद मछुआरों की रिहाई, वीजा नीतियों में छूट और विश्वविद्यालय के छात्रों की आवाजाही को आसान बनाने सहित आपसी विश्वास बहाली के विभिन्न मुद्दों पर जोर दिया जाएगा।

भारतीय विदेश सचिव शिवशंकर मेनन कल रात यहां पहुंचे। आज उनकी पाकिस्तानी विदेश सचिव सलमान बशीर के साथ बातचीत होनी है।
दोनों विदेश सचिवों की बातचीत अगले दिन होने वाली दोनों देशों के विदेश मंत्रियों की बातचीत के लिए पृष्ठभूमि तैयार करेगी।
विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता मोहम्मद सादिक ने कहा, "दोनों मंत्रियों के बीच होने वाली बैठकें आपसी बातचीत के चौथे दौर के दौरान पूर्व की उपलब्धियों का आंकलन करने में मदद करेगी। इससे विभिन्न मुद्दों पर आगे बातचीत का मार्ग प्रशस्त होगा।"
इससे पहले पिछले सप्ताह विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता ने कहा था कि पाकिस्तान भारत के साथ दोस्ताना संबंध चाहता है। प्रवक्ता ने कहा था कि पाक शांति प्रक्रिया को आगे बढ़ाने के लिए प्रतिबद्ध है और चाहता है कि दोनों देशों के बीच सभी विवादित मुद्दों का शांतिपूर्ण हल निकाला जा सके।
उधर सत्तारुढ़ गठबंधन का नेतृत्व कर रही पाकिस्तानी पीपुल्स पार्टी (पीपीपी) के सह अध्यक्ष आसिफ अली जरदारी ने कहा है कि भारत के साथ शांतिपूर्ण संबंधों का निर्माण ही पाकिस्तान की प्राथमिकता है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*

Click it and Unblock the Notifications