बिहार में दो महिलाओं ने की पति और भाई की हत्या

पटना, 20 मई (आईएएनएस)। बिहार के रोहतास और सिवान जिले में हुई दो अलग-अलग घटनाओं में दो महिलाओं ने अपने पति और भाई की हत्या कर दी।

रोहतास जिले के सदर थाना के प्रमुख आनंद लाल महतो ने बताया कि जमुहार गांव में अनिल उरांव और उसकी पत्नी उर्मिला एक ईंट भट्ठे पर काम करते थे। सोमवार देर रात दोनों के बीच किसी बात को लेकर लड़ाई हो गई। गुस्से में उर्मिला ने पास रखी कुल्हाड़ी से अनिल के सिर पर प्रहार कर दिया, जिससे मौके पर ही उसकी मौत हो गई।

बताया जाता है कि अनिल को उर्मिला के चाल-चलन पर शक था, जिसकी वजह से दोनों के बीच पिछले कई दिनों से आपसी मनमुटाव चल रहा था। घटना के समय दोनों शराब के नशे में थे।

उधर, सिवान जिले के बसंतपुर थाना प्रमुख बालेश्वर प्रसाद ने बताया कि करहीखुर्द गांव में सोमवार रात एक बहन रामसखी कुमारी ने अपने चचेरे भाई सुदर्शन राय की कुल्हाड़ी से मार कर हत्या कर दी।

जानकारी के अनुसार घटना के समय सुदर्शन घर के बाहर सो रहा था। हत्या की वजह पुरानी रंजिश बताई गई है। सुदर्शन की पत्नी ने बसंतपुर थाना में मामला दर्ज करवा दिया है और पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+