डालर यूरो के मुकाबले तीन सप्ताह के निचले स्तर पर
नई दिल्ली, 20 मई (आईएएनएस)। यूरोपीय सेंट्रल बैंक द्वारा ब्याज दरों में बढ़ोतरी की संभावना के मद्देनजर डालर मंगलवार को यूरो की तुलना में तीन सप्ताह के निचले स्तर पर चला गया। फेडरल रिजर्व के एक वरिष्ठ अधिकारी का अमेरिकी अर्थव्यवस्था के संबंध में दिए सकारात्मक बयान से बाद में डालर में हालांकि मामूली रिकवरी आई।
यूरोपीयन इकोनोमिक रिसर्च के प्रमुख वाल्फगैंग फ्रैंज के बयान, कि मंहगाई पर नियंत्रण के लिए ब्याज दरों में वृद्धि की जानी चाहिए, के मद्देनजर कारोबार के दौरान डालर आज 1.5676 डालर प्रति यूरो तक नीचे गया। बाद में फेडरल रिजर्व के वाइस चेयरमैन डोनाल्ड कोहेन के अमेरिकी अर्थव्यवस्था में हो रहे क्रमिक सुधार से सबंधित बयान से डालर यूरो की तुलना में मामूली सुधरा।
इस बीच अमेरिकी वाणिज्य विभाग से आज जारी आंकड़ों के अनुसार तैयार वस्तुओं के लिए प्रोड्यूसर प्राइस इंडेक्स में अप्रैल के दौरान 0.2 फीसदी की बढ़ोतरी दर्ज की गई। मार्च के दौरान समान इंडेक्स 1.1 फीसदी चढ़ा था। खाद्य व ऊर्जा से संबंधित वस्तुओं को छोड़ कर निकाले जाने वाले कोर प्रोडयूसर प्राइस इंडेक्स में समान अवधि के दौरान 0.4 फीसदी की बढ़ोतरी दर्ज की गई।
अर्थ विशेषज्ञों के अनुसार इन आंकड़ों का डालर पर मिलाजुला प्रभाव रहा है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications