सोना व तेल कितने दूर कितने पास!

नई दिल्ली, 20 मई (आईएएनएस)। अंतर्राष्ट्रीय बाजार में सोना व तेल के बीच समानुपातिक संबंध रहा है। तेल हमेशा से सोना के लिए मूल्य निर्धारण के केंद्र में रहा है। पिछले तीन महीनों के दौरान तेल व सोने की कीमतों का तुलनात्मक अध्ययन करें तो पाते हैं कि पुराने समानुपातिक संबंध अब पहले जितना मजबूत नहीं रहे।

नई दिल्ली, 20 मई (आईएएनएस)। अंतर्राष्ट्रीय बाजार में सोना व तेल के बीच समानुपातिक संबंध रहा है। तेल हमेशा से सोना के लिए मूल्य निर्धारण के केंद्र में रहा है। पिछले तीन महीनों के दौरान तेल व सोने की कीमतों का तुलनात्मक अध्ययन करें तो पाते हैं कि पुराने समानुपातिक संबंध अब पहले जितना मजबूत नहीं रहे।

बाजार विशेषज्ञों के अनुसार कच्चे तेल की कीमतों में वृद्धि से सोना के उत्पादन लागत में तो वृद्धि होती ही है, महंगाई दर में भी तेजी आती है और उपरोक्त दोनों स्थिति सोने की कीमतों में वृद्धि के लिए जमीन तैयार करती है। दूसरी ओर तेल की कीमतों में बढ़ोतरी के मद्देनजर तेल उत्पादक व निर्यातक राष्ट्र इसे बेचकर सोने की खरीद को प्राथमिकता देते हैं।

न्यूयार्क मर्के टाइल एक्सचेंज (नाइमेक्स) के कामेक्स डिवीजन में 17 मार्च को सोना अपने उच्चतम स्तर यानी 1,038.60 डालर प्रति औंस तक पहुंच गया था। कामेक्स में सोमवार को सोना 900 डालर प्रति औंस के आस-पास दर्ज किया गया।

समान अवधि के दौरान कच्चे तेल की कीमतों पर गौर करें तो संबंधों की हकीकत सामने आती है। नाइमेक्स में गत 17 मार्च को कच्चे तेल की कीमत 100.59 डालर प्रति बैरल थी जबकि सप्ताहांत नाइमेक्स में कच्चे तेल की कीमत 127.82 डालर प्रति बैरल की नई ऊंचाई तक पहुंच गई। नाइमेक्स में सोमवार को कच्चे तेल की कीमत 126 डालर प्रति बैरल के रेंज में थी।

समीक्षाधीन अवधि के दौरान जहां कच्चे तेल की कीमतों में तकरीबन 27 डालर प्रति बैरल की तेजी आई, वहीं सोने की कीमतों में 138 डालर प्रति औंस तक की गिरावट दर्ज की गई।

समीक्षकों के अनुसार सोना व तेल की कीमतों का अनुपात गिरकर तकरीबन 7 रह गया है। यह सामान्य अनुपात से काफी नीचे है।

सामान्यत: 8.5 बैरल तेल व एक औंस सोना की खरीद का अनुपात रहा है। अगर इस हिसाब से देखा जाए तो आने वाले दिनों में सोना के एक बार फिर से एक हजार डालर प्रति औंस के स्तर को पार कर जाने की संभावना है। समीक्षकों के अनुसार पिछले चार दशक से तेल और सोने की कीमतों के बीच 7 से 38 का अनुपात रहा है। सामान्यत: यह अनुपात 15 व 16 का है।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+