जहरीली शराब पीने से 100 से अधिक मरे
बंगलौर/होसुर, 20 मई (आईएएनएस)। कर्नाटक और तमिलनाडु में जहरीली शराब पीने से मरने वालों की संख्या बढ़कर कम से कम 100 हो गई है।
कर्नाटक में अधिकारियों ने जहरीली शराब की तलाश में कई जगह छापे मारे हैं। जहरीली शराब पीने के कारण कुछ नए स्थानों पर भी लोगों की मौत हुई है। इसमें कर्नाटक के कोलार जिले में होसाकोट, एनीकल और बंगारपेट है, जहां करीब 25 लोगों की मौत हो गई है।
अकेले कोलार में ही अब तक जहरीली शराब पीने से 29 लोगों की और तमिलनाडु के कृष्णागिरी जिले में 16 लोगों की मौत हो चुकी है। बंगलौर में मंगलवार को पुलिस अधिकारियों ने बताया कि बंगलौर के सरकारी अस्पतालों में कई लोगों को भर्ती किया गया है।
राज्य सरकार ने मृतकों के आश्रितों को 50 हजार रुपये मुआवजा देने की घोषणा की है। इसके पहले सोमवार को राज्य सरकार ने 10 हजार रुपये मुआवजा देने की घोषणा की थी।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications