खराब गुणवत्ता वाले स्कूलों ने ली चीन में सैकड़ों बच्चों की जान
दुजियांगयान (चीन), 20 मई (आईएएनएस)। निर्माण क्षेत्र के विशेषज्ञों का कहना है कि चीन में हाल में आए भूकंप से मरने वालों की संख्या कम हो सकती थी अगर वहां गिरने वाली कई इमारतें घटिया निर्माण सामग्री से न बनीं होतीं।
देश में 12 मई को आए भूकंप में कई स्कूली इमारतों के ढह जाने से सैकड़ों बच्चों की मौतें हो गई थीं। अकेले दुजियांगयान के एक स्कूल में ही 300 से अधिक बच्चों की मौत हुईं।
एक निर्माण कंपनी मियामोतो इंटरनेशनल के मालिक किट मियामोतो ने कहा, "इमारत गिरने से जिन 300 बच्चों की मौतें हुई हैं वे बच सकते थे। एक ओर जहां आजू-बाजू की इमारते खड़ी रहीं वहीं स्कूल की इमारत ढह गई।"
उन्होंने बताया, "निर्माण की तकनीक, इमारत की डिजाइन और स्तरीय सामग्री हर चीज की अनदेखी की गई जिसका नतीजा हमारे सामने है।"
गौरतलब है कि 1990 के दशक में बने इस स्कूल में पहले से दो इमारत थी लेकिन बाद में इसमें दो और मंजिलें जोड़ दी गईं। कमजोर इमारतों के कारण यह गिर गई जिसमें करीब 300 बच्चों की मौत हो गई।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*












Click it and Unblock the Notifications