भिक्षुओं की कमी से मलेशियाई बौद्ध चिंतित
कुआलालंपुर, 20 मई (आईएएनएस)। मलेशियाई बौद्ध संप्रदाय ने देश में बौद्ध भिक्षुयों और भिक्षुणियों की घटती संख्या पर चिंता जताई है। उनका मानना है कि पूरे देश में भगवान बुद्ध के जन्मदिवस के अवसर इनकी कमी महसूस की गई।
समाचार पत्र 'द सन' के अनुसार मलेशिया में योग्य बौद्ध भिक्षुयों और भिक्षुणियों की कमी है। इसके कारण धार्मिक स्थलों में पूजा-पाठ प्रभावित हो रहा है लेकिन धर्म के अनुयायी चिंतित दिखाई नहीं दे रहे हैं।
समाचार पत्र ने कहा, "विभिन्न बौद्ध संगठनों का मानना है कि आव्रजन की समस्या, सरकार की लाल फीताशाही और युवाओं में बौद्ध धर्म के प्रति घटता आकर्षण के कारण ऐसी स्थिति उत्पन्न हुई है।"
मलेशिया में स्थित महेंदरामा बौद्ध मंदिर के प्रमुख कुंग कॉक चाय ने बताया कि महायान और थेरावाड़ा संप्रदायों को मिलाकर सिर्फ 600-700 बौद्ध भिक्षु हैं।
प्रमुख ने कहा, "मलेशियाई सरकार को यहां आने वाले बौद्ध भिक्षुओं की वीजा के लिए इतने कड़े नियम नहीं बनाने चाहिए। बौद्ध भिक्षु हमारे बच्चों को बौद्ध धर्म की दीक्षा देते है जो उन्हें ईश्वर के करीब ले जाता है और मानसिक शांति प्रदान करता है।"
गौरतलब है कि मलेशियाई सरकार ने बौद्ध समुदाय के नेताओं की अपील पर कुछ बौद्ध भिक्षुओं को यहां आने और कुछ अन्य को अधिक समय तक यहां ठहरने की अनुमति प्रदान की थी।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications