सप्ताहांत तेजी से पीछे हटे शेयर बाजार (लीड-1)

नई दिल्ली, 20 मई (आईएएनएस)। सप्ताहांत आई तेजी से पीछे हटते हुए घरेलू शेयर बाजार मंगलवार को नरमी से बंद हुए। रियल्टी, बैंकिंग, औषधि निर्माण व तेल क्षेत्र की कंपनियों के शेयरों में आज बिकवाली हावी रहा जबकि धातु, आटो व सूचना प्रौद्योगिकी क्षेत्र की कंपनियों के शेयरों में चुनिंदा लिवाली देखी गई।

कच्चे तेल की कीमतों में जारी तेजी के मद्देनजर वैश्विक शेयर बाजारों पर बन रहे दबाव से घरेलू शेयर बाजार भी मंगलवार को अप्रभावित नहीं रहे। घरेलू शेयर बाजार सोमवार को बुद्ध पूर्णिमा के अवसर पर बंद थे।

वैश्विक पूंजी बाजारों से मिले नकारात्मक रुझानों के बीच मुंबई स्टाक एक्सचेंज (बीएसई) का 30 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक मंगलवार को 17,366.05 के स्तर पर खुला और 17,136.26 और 17,367.13 के न्यूनतम और उच्चतम स्तर के बीच कारोबार करते हुए अंतत: 204.76 अंक यानी 1.17 फीसदी गिरकर 17,230.18 के स्तर पर बंद हुआ। बीएसई का संवेदी सूचकांक पिछले सप्ताह के कुल पांच कारोबारी दिवस के दौरान 697.87 अंक यानी 4.17 फीसदी चढ़कर 17,434.94 के स्तर पर बंद हुआ था।

एशियाई व यूरोपीय शेयर बाजारों में आज गिरावट दर्ज की गई। अमेरिकी शेयर बाजार सोमवार को उतार-चढ़ाव के साथ बंद हुए थे। बीएसई में आज कुल 1,441 शेयरों के भाव चढ़े। कुल 1,279 शेयरों के भाव गिरे जबकि 69 शेयरों के भाव में कोई बदलाव नहीं देखा गया।

न्यूयार्क मर्के टाइल एक्सचेंज यानी नाइमेक्स में सोमवार को पहली बार तेल 127 डालर प्रति बैरल के ऊपर जाकर बंद हुआ। चीन में आए भूकंप के मद्देनजर आपूर्ति में बढ़ोतरी की संभावना से तेल की कीमतों को समर्थन मिल रहा है।

नाइमेक्स में सोमवार को तेल का जून वायदा कारोबार के दौरान 127.77 डालर प्रति औंस की ऊंचाई को छूते हुए अंतत: 76 सेंट चढ़कर 127.05 डालर प्रति बैरल बंद हुआ।

राष्ट्रीय शेयर बाजार (एनएसई ) का 50 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक निफ्टी भी दिन के कारोबार की समाप्ति पर 52.75 अंक यानी 1.02 फीसदी की कमजोरी से 5,104.95 के स्तर पर दर्ज किया गया।

बीएसई के मिडकैप व स्मालकैप सूचकांकों में हालांकि मिलाजुला रुख देखने को मिला। मिडकैप सूचकांक जहां 23.64 अंक यानी 0.33 फीसदी टूटकर 7,106.06 के स्तर पर बंद हुआ, वहीं स्मालकैप सूचकांक 38.35 अंक यानी 0.44 फीसदी की मजबूती से 8,658.61 के स्तर पर देखा गया।

निवेशकों को फिलहाल अमेरिका से जारी होने वाले विभिन्न आर्थिक आंकड़ों का इंतजार है। साथ ही केंद्रीय सांख्यिकीय संगठन (सीएसओ) से शुक्रवार को जारी होने वाले महंगाई आंकड़ों पर भी निवेशक निगाह लगाए हुए हैं।

बीएसई में आज जिन कंपनियों के शेयरों के भाव चढ़े उनमें प्रमुख हैं:- स्टरलाइट इंडस्ट्रीज, सुजलान एनर्जी, टाटा पावर, सत्यम कंप्यूटर्स, टाटा मोटर्स, इंफोसिस व टाटा स्टील। जयप्रकाश एसोसिएट्स, रिलायंस इंफ्रास्ट्रक्च र, भेल व एसबीआई के शेयरों के भाव गिरे।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+