रजोनिवृत्ति के दौरान पूरी तरह सुरक्षित है एचआरटी

लंदन, 20 मई (आईएएनएस)। एक अंतर्राष्ट्रीय विशेषज्ञ समूह का मानना है कि जो महिलाएं रजोनिवृत्ति में प्रवेश कर रही है उनके लिए हार्मोन रिप्लेसमेंट थेरैपी 'एचआरटी' (हार्मोन बदलने की चिकित्सा) हर मायने में सुरक्षित है और उन्हें इससे भविष्य में कोई नुकसान नहीं होगा।

मैड्रिड में रजोनिवृत्ति पर हुए विश्व सम्मेलन में विशेषज्ञों ने बताया कि जिन महिलाओं में रजोनिवृत्ति की शुरुआत हो रही है अगर वे एचआरटी कराना चाहती हैं कि तो वे ऐसा कर सकती हैं। इससे उन्हें बिना किसी दुष्प्रभावों के रजोनिवृत्ति की कठिनाइयों से निपटने में सहायता मिलेगी।

गौरतलब है कि 2002 में वीमेन हेल्थ इंनिशिएटिव (डब्ल्युएचआई) द्वारा किए गए एक अध्ययन में पाया गया था कि जो महिलाएं एचआरटी कराती हैं उन्हें भविष्य में स्तन कैंसर और हृदय की बीमारी होने की संभावना बढ़ जाती है। इस रिपोर्ट के प्रकाश में आने के बाद महिलाओं में एचआरटी के इस्तेमाल में भारी कमी देखी गई।

विश्व सम्मेलन में सामने आए नए तथ्यों से विशेषज्ञों ने पहले की सभी संभावनाओं को खारिज कर दिया है और कहा है कि एचआरटी का इस्तेमाल पूरी तरह सुरक्षित है।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+