भारत-पाक के बीच बातचीत शुरू
इस्लामाबाद, 20 मई (आईएएनएस)। भारत और पाकिस्तान के बीच शांति प्रक्रिया को आगे बढ़ाने के लिए दोनों देशों के बीच वार्ता आज प्रारंभ हो गई।
इस्लामाबाद, 20 मई (आईएएनएस)। भारत और पाकिस्तान के बीच शांति प्रक्रिया को आगे बढ़ाने के लिए दोनों देशों के बीच वार्ता आज प्रारंभ हो गई।
पाकिस्तान में मार्च में नई लोकतांत्रिक सरकार के शपथग्रहण के बाद दोनों देशों के बीच यह पहली द्विपक्षीय बातचीत है।
भारत के विदेश सचिव शिवशंकर मेनन और पाकिस्तानी विदेश सचिव सलमान बशीर के बीच यह बातचीत पाकिस्तान के विदेश विभाग के कार्यालय में हो रही है।
वार्ता के लिए गए भारतीय प्रतिनिधिमंडल में पाकिस्तान में भारत के उच्चायुक्त सत्यब्रत पाल और दो संयुक्त सचिव टी.सी.ए राघवन और नवतेज सरना शामिल हैं।
पाकिस्तानी प्रतिनिधिमंडल में भारत में पाक उच्चायुक्त शाहिद मलिक, पाकिस्तानी विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता मुहम्मद सादिक और मंत्रालय में दक्षिणी एशिया विभाग के महानिदेशक एजाज अहमद चौधरी शामिल हैं।
उम्मीद की जा रही है कि दोनों देशों के अधिकारी शांति, सुरक्षा और जम्मू और कश्मीर विवाद सहित विभिन्न मुद्दों पर बातचीत करेंगे।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications