विदेश मंत्रियों की वार्ता में सरबजीत मुद्दे पर चर्चा के आसार
इस्लामाबाद, 19 मई (आईएएनएस)। भारत और पाकिस्तान के विदेश मंत्रियों की प्रस्तावित बैठक में सरबजीत के मुद्दे पर व्यापक चर्चा हो सकती है।
इस्लामाबाद, 19 मई (आईएएनएस)। भारत और पाकिस्तान के विदेश मंत्रियों की प्रस्तावित बैठक में सरबजीत के मुद्दे पर व्यापक चर्चा हो सकती है।
आगामी बुधवार को होने वाली इस बैठक में संभावना है कि पाकिस्तान सरबजीत सिंह की रिहाई के मुद्दे पर व्यापक चर्चा उठाए। साथ ही अपराधियों के हस्तांतरण के मसले पर वह दोनों देशों के बीच संधि किए जाने का सुझाव भी दे सकती है।
एक वरिष्ठ सरकारी अधिकारी ने आईएएनएस को बताया कि विदेश मंत्रियों की बैठक के दौरान पाकिस्तान की ओर से अपराधियों के हस्तांतरण के संबंध में संधि का मसौदा पेश किया जा सकता है।
उन्होंने कहा कि इस्लामाबाद की तरफ से सद्भावना प्रयासों के तहत 112 भारतीय कैदियों की रिहाई की घोषणा भी की जाएगी। इन कैदियों में अधिकांश वह मछुआरे हैं जो पाकिस्तान की जेलों में बंद हैं।
बहरहाल, अधिकांश अधिकारियों का मानना है कि सरबजीत सिंह की रिहाई के मसले को अपराधियों के हस्तांतरण संबंधी कथित संधि से जोड़कर नहीं देखा जाना चाहिए। इन अधिकारियों का मानना है कि मानवाधिकार संस्थाओं के दबाव में पाकिस्तान सद्भावना के आधार पर भी सरबजीत की रिहाई कर सकता है।
हालांकि एक सूत्र ने यह भी बताया है कि पिछले दिनों हुई एक उच्चस्तरीय बैठक में सरबजीत की रिहाई के बदले में भारत की जेलों में बंद सभी पाकिस्तानी कैदियों की रिहाई का प्रस्ताव भारत के समक्ष रखने के बारे में चर्चा हुई।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
**












Click it and Unblock the Notifications