भविष्य की चर्चा करता ब्लॉग

नई दिल्ली, 18 मई (आईएएनएस)। इंटरनेट पर ब्लॉग इन दिनों काफी लोकप्रिय विषय बनता जा रहा है। सामूहिक ब्लॉग से लेकर अनेक व्यक्तिगत ब्लॉग पाठकों को अपनी ओर आकर्षित करने में कामयाब हो रहे हैं। ज्योतिष विज्ञान के जानकार भी अब ब्लॉग के जरिए अपनी बात कहने लगे हैं।

नई दिल्ली, 18 मई (आईएएनएस)। इंटरनेट पर ब्लॉग इन दिनों काफी लोकप्रिय विषय बनता जा रहा है। सामूहिक ब्लॉग से लेकर अनेक व्यक्तिगत ब्लॉग पाठकों को अपनी ओर आकर्षित करने में कामयाब हो रहे हैं। ज्योतिष विज्ञान के जानकार भी अब ब्लॉग के जरिए अपनी बात कहने लगे हैं।

ज्योतिष विज्ञान पर आधारित ब्लॉगों पर हिंदी और अंग्रेजी दोनों भाषाओं में चर्चा हो रही है। इस प्रकार के ब्लॉगों पर न केवल राशिफल, ज्योतिष और हस्तरेखा से संबंधित जानकारी दी जाती है, बल्कि ज्योतिष विज्ञान का अध्ययन करने वाले इच्छुक लोगों को इस शास्त्र के बारे में अधिक से अधिक जानाकरियां भी उपलब्ध कराई जा रही हैं। इन ब्लॉगों पर ज्योतिष शास्त्र से जुड़े अंधविश्वासों पर भी लंबी बहस होती है।

एक ऐसा ही ब्लॉग है 'भविष्य'। इस ब्लॉग में ज्योतिष विज्ञान से लेकर रत्न संबंधी विषयों पर ढेर सारे लेख मौजूद हैं। इसके अलावा 'हिंदी ब्लॉग्स डॉट कॉम', 'एस्ट्रोसेज डॉट कॉम', 'मूनएस्ट्रो इंडिया डॉट कॉम' जैसे कई ब्लॉग इस विषय पर प्रकाश डाल रहे हैं। इन ब्लॉगों पर पाठकों की प्रतिक्रिया भी काफी आती है।

'हिंदी ब्लॉग्स डॉट कॉम' पर दिए कुछ उपोयगी लिंक्स के जरिए कोई भी व्यक्ति जन्म कुंडली आदि बनवा सकता है। साथ ही जन्म कुंडली निर्माण के विषय में जानकारी भी ऑन लाइन प्राप्त कर सकता है। 'भविष्य' नामक ब्लॉग पर आपको शुभ मुहूर्तो के बारे में विस्तृत जानकारी मिल जाएगी। साथ ही महीने भर के व्रत-त्यौहारों की सूची भी यहां मौजूद हैं।

'हिंदू पुरोहित' नामक एक ब्लॉग पर तो बच्चों के नामकरण को लेकर कई दिलचस्प जानकारियां दी गई है। मसलन ग्रह-नक्षत्र और राशि के अनुसार आपके लिए जो नाम लाभप्रद हो सकते हैं, उसकी विस्तृत जानकारी आपको यहां मिल जाएंगी।

हस्त रेखा को लेकर भी ब्लॉग जगत में चर्चा हो रही है। 'भविष्य' ब्लॉग में 'बहुत कुछ कहती है हथेली' नामक पोस्ट में इस संबंध में लंबी चर्चा की गई है। इस पोस्ट में कहा गया है , "कहते हैं किस्मत हाथ में होती है। लेकिन हाथ के रंग भी बहुत कुछ बयां करते हैं। यानी हथेली के वर्ण को देखकर सामने वाले व्यक्ति का व्यक्तित्व जाना जा सकता है।"

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

**

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+