स्वास्थ्य के लिए बुरा है अप्रत्यक्ष धूम्रपान

वाशिंगटन, 6 मई (आईएएनएस)। अगर आप धूम्रपान नहीं करते हैं तो यह मत सोचिए की आप पूरी तरह सुरक्षित हैं। एक नए अध्ययन से पता चला है कि अगर आप 30 मिनट भी अप्रत्यक्ष रूप से धूम्रपान करते हैं तो यह आपके रक्त वाहिकाओं को क्षतिग्रस्त करने के लिए पर्याप्त है।

अध्ययन में पाया गया है कि रक्त वाहिकाओं के एक बार क्षतिग्रस्त होने के बाद शरीर 24 घंटे के बाद ही उसकी मरम्मत कर पाता है।

शोधकर्ताओं ने निष्कर्ष में पाया कि अप्रत्यक्ष रूप से थोड़ा सा धूम्रपान भी शरीर को भारी क्षति पहुंचता है।

शोधकर्ताओं ने अप्रत्यक्ष धूम्रपान के प्रभावों के लिए 10 वयस्क लोगों पर अध्ययन किया। शोधकर्ताओं ने सीधे धूम्रपान करने वालों और अप्रत्यक्ष धूम्रपान करने वालों के रक्त की जांच की ।

निष्कर्ष देखकर उन्हें आश्चर्य हुआ। उन्होंने पाया कि प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष धूम्रपान करने वालों पर धूम्रपान का एक जैसा ही असर था।

अध्ययन के निष्कर्ष 'अमेरिकन कालेज आफ कार्डियोलाजी' नामक जर्नल के ताजा अंक में प्रकाशित हुए हैं।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+