बुंदेलखंड में गेंहू के लिए गई रतिराम की जान

छतरपुर, 6 मई (आईएएनएस)। बुंदेलखंड के छतरपुर में हुई रतिराम कुशवाहा की मौत मुख्यमंत्री अन्नपूर्णा योजना और गरीबों की थाली अब नहीं रहेगी खाली जैसी सरकारी नारों को खोखला साबित कर रही है। रतिराम की जान गेंहू के लिए गई थी।

मध्य प्रदेश सरकार गरीबों के कल्याण और भूखों का पेट भरने के लिए अनेक योजनाएं चला रही है। सरकार ने एक सप्ताह पहले ही मुख्यमंत्री अन्नपूर्णा योजना के तहत गरीबों को रियायती दरों पर खाद्यान्न देना शुरू किया है। इन योजनाओं की सफलता के बड़े बड़े दावे किए जा रहे हैं।

रतिराम की मौत ने इन दावों की पोल खोल दी है। दो दिन पहले ही छतरपुर के र्की गांव में रतिराम का शव मिला था। उसके पास गेंहू की दो बोरियां पड़ी थीं। पेशे से ड्राइवर रतिराम घनश्याम तिवारी का वाहन चलाता था। तिवारी का आरोप है कि रतिराम गेंहू से भरी दो बोरियां लेकर भाग रहा था। भागते समय वह गिर गया और बोरियो से दब कर मर गया।

दूसरी ओर रतिराम की मां रामरति और पत्नी गनेशी देवी का आरोप है कि घनश्याम और उसके साथियों ने रतिराम की हत्या की है। पुलिस ने पूरे मामले की जांच करवाने की बात कही है।

रतिराम की मौत महज एक हादसा हो या हत्या, लेकिन एक बात स्पष्ट है कि उसकी मौत की वजह गेहूं है।

मार्क्‍सवादी कम्युनिस्ट पार्टी के प्रदेश सचिव बादल सरोज ने कहा है कि बुंदेलखंड की स्थिति वाकई दर्दनाक है। वहां दाने दाने के लिए संघर्ष की स्थिति बन गई है। छतरपुर में रतिराम की मौत सभ्य समाज के लिए शर्मनाक है क्योंकि उसकी जान गेंहू के लिए गई है।

उधर कांग्रेस की प्रदेश इकाई के महामंत्री और पूर्व मंत्री राजा पटेरिया प्रदेश सरकार को प्रापोगंडा वाली सरकार करार दिया है। उनका आरोप है कि सरकार ने गरीबों के हित में एक भी कदम नहीं उठाया है। रतिराम की मौत बुंदेलखंड की सच्ची तस्वीर पेश करती है। सरकार को खोखले दावे के बजाए गरीबों के लिए रोटी मुहैया कराना चाहिए।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+