श्रीलंका का हेरोइन तस्कर तमिलनाडु में क्रिकेट खेलते हुए पकड़ाया
नई दिल्ली, 6 मई (आईएएनएस)। मादक पदार्थो की तस्करी करने वाले एक बड़े श्रीलंकाई तस्कर को तमिलनाडु में नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (एनसीबी) ने सोमवार को उस समय धर-दबोचा जब वह क्रिकेट खेल रहा था। गत कई वर्षो से कानून को उसकी तलाश थी। गिरफ्तारी के स्थान के बारे में सही जानकारी नहीं मिली है।

एनसीबी के अधिकारियों का कहना है कि तस्कर के. गुनाशेखरन उर्फ 'गुना' की गिरफ्तारी के बाद पाकिस्तान से श्रीलंका तक चलने वाली मादक पदार्थो की तस्करी में कमी आएगी।
सूचना के अनुसार वह 2004 से तमिलनाडु में रह रहा था। गुना ने गिरफ्तारी के बाद माना कि वह गत दो दशकों से होरोइन की तस्करी के धंधे में है।
उसने बताया कि पाकिस्तान से मादक पदार्थ विशेष 'कूरियरों' के जरिए भारत लाए जाते हैं। बाद में वह उन्हें समुद्र के रास्ते श्रीलंका ले जाता था।
उल्लेखनीय है कि गुना की श्रीलंकाई पुलिस को भी तलाश है। उसके वहां अनेक राजनीतिक हस्तियों से गहरे संबंध हैं। इसीलिए वह आज तक कानून के हत्थे नहीं चढ़ा था।
वैसे श्रीलंकाई अधिकारियों ने 1999 में लिबरेशन टाइगर्स ऑफ तमिल ईलम (लिट्टे) द्वारा एक बम हमले के बाद उससे पूछताछ की थी। उस घटना में तत्कालीन श्रीलंकाई राष्ट्रपति चंद्रिका कुमारतुंग को आंख में चोट आई थी। गुना से उसके लिट्टे के साथ संबंधों को लेकर पूछताछ की गई थी।
गौरतलब है कि दो वर्ष पहले गुना के कुछ साथियों को चेन्नई में गिरफ्तार किया गया था। उसके बाद वह कुछ समय के लिए गोवा चला गया, लेकिन बाद में तमिलनाडु लौट आया था।
प्राप्त जानकारी के अनुसार गुना का परिवार श्रीलंका में ही रहता है। परिवार के सदस्य उससे मिलने कभी-कभार तमिलनाडु आते रहते हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Click it and Unblock the Notifications