न्यूयार्क की कंपनी को भोपाल में जमीन आवंटित

भोपाल, 6 मई (आईएएनएस)। मध्य प्रदेश में आई़ टी़ (सूचना प्रौद्योगिकी) पार्क स्थापित करने के लिए चल रही कोशिशों के क्रम में अन्डर हिल टेक्नोलॉजी आई़ एऩ सी़ न्यूयार्क को आई़ टी़ कम्पनी स्थापित करने के लिए भोपाल में दस एकड़ जमीन आवंटित की गई है। यह भूमि तय नियमों और शर्तो के आधार पर दी गई है।

भोपाल के बड़बई क्षेत्र में 212 एकड़ क्षेत्र में आई़ टी़ पार्क स्थापित किया जाना है। इसमें से दस एकड़ जमीन न्यूयार्क की कम्पनी को प्रचलित बाजार मूल्य पर दी गई है। कम्पनी को भोपाल कलेक्टर ने मार्गदर्शिका 2007-08 के द्वारा दर निर्धारित की है। व्यावसायिक दर 2,400 रुपये वर्ग मीटर की दर पर 25 प्रतिशत 2 करोड़ 42 लाख की राशि कम्पनी से प्राप्त की जाएगी।

तय शर्तो के मुताबिक भूमि के प्रीमियम एवं भूभाटक के किराए के लिए एक प्रतिशत की राशि ली जाएगी। साथ ही लगभग ढाई लाख रुपये की राषि वार्षिक भूभाटक के रूप में तय की गई है। इसके अलावा आई़ टी़ पार्क की अधोसंरचना विकास एवं रखरखाव के लिए आवश्यकतानुसार कम्पनी से पृथक से राशि ली जाएगी। इस कम्पनी को सूचना प्रौद्योगिकी नीति के तहत सुविधाएं एवं रियायतें मध्य प्रदेश शासन की ओर से दी जाएगी।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+