उप्र में कार और रेलगाड़ी में टक्कर, 3 मरे (लीड)
इलाहाबाद/लखनऊ, 6 मई (आईएएनएस)। इलाहाबाद में आज सुबह फूलपुर और फाफामऊ रेलवे स्टेशनों के बीच फाटक रहित रेलवे फाटक कुंआडिह पर एक रेलगाड़ी ने इंडिका कार को टक्कर मार दी जिसमें तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई जबकिअन्य दो गंभीर रू प से घायल हो गए।
दुर्घटना के चलते करीब एक घंटे तकवाराणसी-इलाहाबाद रेलमार्ग बाधित रहा। इलाहाबाद के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक विनोद कुमार सिंह ने आईएएनएस को बताया, "आज सुबह करीब नौ बजे गोरखपुर से कानपुर के बीच चलने वाली चौरी-चौरा एक्सप्रेस वाराणसी से इलाहबाद के लिए आ रही थी, उसी समय सराय इकदिल थाने के पास फाटक रहित रेलवे फाटक कुंआ डिह के पास एकइंडिका कार रेलगाड़ी की चपेट में आ गई।"
सिंह ने बताया कि कार में सवार तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई जबकिअन्य दो गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को इलाहाबाद के स्वरु परानी जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनकी हालत गंभीर बनी हुई है। उन्होंने कहा कि मृतकों की शिनाख्त इलाहाबाद के अल्लापुर के रहने वाले बबलू, अनिल और अशोकके तौर पर हुई।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications
