मजबूत तेल की राह चला हाजिर सोना
नई दिल्ली, 6 मई (आईएएनएस)। तेल की कीमतों में रिकार्ड तेजी व सकारात्मक वैश्विक रुझानों के बीच घरेलू सराफा बाजारों में सोना व चांदी बढ़कर बंद हुए। अंतर्राष्ट्रीय बाजार में सोना 8 डालर की मजबूती से 880 डालर प्रति औंस दर्ज किया गया। इससे पूर्व नाइमेक्स में कच्चे तेल की कीमत आज 120 डालर प्रति बैरल के ऊपर देखा गया।
बाजार विशेषज्ञों के अनुसार सोने की कीमतों के लिए रुझान अभी भी नरमी के ही हैं। जेपी मार्गेन से संबंधित माइकेल जानसेन के मुताबिक सोना अभी भी 800 डालर प्रति औंस से 825 डालर प्रति औंस तक पीछे लौटने की स्थिति में है।
स्थानीय कारोबारियों के अनुसार बुधवार और गुरुवार को देश के विभिन्न हिस्सों में मनाए जाने वाले अक्षय तृतीया पर्व के अवसर पर सोने की भारी मांग निकलने की संभावना है।
निवेशकों को अमेरिका से सप्ताह के आने वाले दिनों के दौरान जारी होने वाले प्रोडक्टिविटी, यूनिट लेबर कॉस्ट्स, पेंडिंग होम सेल्स, कंज्यूमर क्रेडिट, जाबलेस क्लेम्स, होलसेल इन्वेंटरी और ट्रेड बैलेंस आंकड़ों का भी बेसब्री से इंतजार है। इन आंकड़ों से डालर की दशा और दिशा निर्धारित होगी।
दिल्ली सराफा बाजार में आज सोना (999) 55 रुपये की तेजी से 11,675 रुपये प्रति दस ग्राम दर्ज किया गया। चांदी भी 300 रुपये की मजबूती से 22,800 रुपये प्रति किलो दर्ज की गई।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications
