अखिलेश दास का त्यागपत्र एहसानफरामोशी : जोशी
लखनऊ, 6 मई (आईएएनएस)। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष डा़ रीता बहुगुणा जोशी ने पूर्व केन्द्रीय मंत्री अखिलेश दास के त्यागपत्र को अवसरवादिता, अनैतिकता एवं एहसानफरामोशी बताते हुए कहा है कि वह चतुर व्यवसायी हैं और उन्होंने कोई आकर्षक व्यावसायिक डील कर ली है जिसके चलते वह सूबे में सत्तारुढ़ पार्टी की मुखिया की भाषा बोल रहे हैं।
उन्होंने कहा कि आश्चर्य इस बात पर है कि जब तक वह केन्द्रीय मंत्रिमंडल में रहे, तब तक उन्हें कांग्रेस में कोई खोट नजर नहीं आयी और वह कांग्रेस नेतृत्व और सरकार की प्रसंशा करते रहे। परन्तु जैसे ही उन्हें मंत्री पद से हटाया गया, वह कांग्रेस पार्टी के सबसे मुखर आलोचक बन गए। उन्होंने कहा कि ऐसे अवसरवादी लोगों के निकल जाने से कांग्रेस और अधिक मजबूत होकर उभरेगी।
उधर, डा़ अखिलेश दास के समर्थन में लखनऊ जिला कांग्रेस अध्यक्ष बिपिन बिहारी शुक्ला और लखनऊ महानगर अध्यक्ष अचल मेहरात्रा, एनएसयूआई के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष सुबोध श्रीवास्तव और रेहान अहमद खां ने भी कांग्रेस से इस्तीफो दे दिया है। इस्तीफो देने वालों में कई मौजूदा और वर्तमान सभासद एवं अन्य स्थानीय कांग्रेस नेता शामिल हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications
