महंगे परिवहन से पिछड़ा नमक का निर्यात

अहमदाबाद, 6 मई (आईएएनएस)। दुनिया के तीन प्रमुख नमक उत्पादक देशों में शुमार भारत का नमक व्यापार परिवहन की बढ़ती लागत के कारण वैश्विक बाजारों में पिछड़ता जा रहा है।

अहमदाबाद, 6 मई (आईएएनएस)। दुनिया के तीन प्रमुख नमक उत्पादक देशों में शुमार भारत का नमक व्यापार परिवहन की बढ़ती लागत के कारण वैश्विक बाजारों में पिछड़ता जा रहा है।

इस बीच आस्ट्रेलिया के नमक व्यापार में वृद्धि हुई है। भारतीय नमक निर्माता संघ के सचिव बी.सी.रावल ने आईएएनएस से कहा, " पिछले एक दशक में ईंधन तीन गुना महंगा हो गया है। दो सालों के दौरान ही जहाजों के माल भाड़े और वाहनों के किराए में 100 प्रतिशत वृद्धि के कारण हमारे नमक निर्यात व्यवसाय पर खराब असर पड़ा है।"

उन्होंने कहा कि आस्ट्रेलिया सालाना एक करोड़ टन नमक का निर्यात कर रहा है जबकि हमारा देश मात्र 20 से 30 लाख टन नमक का ही निर्यात कर पा रहा है।

भारत में हर साल 1.7 करोड़ टन नमक का उत्पादन होता है जिसमें से 50 लाख टन तो खाने में ही इस्तेमाल कर लिया जाता है। लगभग 85 लाख टन नमक विभिन्न उद्योगों में कच्चे माल के रूप में इस्तेमाल किया जाता है और बाकी का निर्यात कर दिया जाता है।

उन्होंने कहा कि ईंधन की कीमतों में इस वृद्धि के कारण नमक की कीमतों में भी 40 फीसदी तक की बढ़ोतरी हुई है।

गौरतलब है कि अमेरिका और चीन के बाद भारत नमक का सबसे बड़ा उत्पादक देश है और जापान, वियतनाम और बांग्लादेश भारतीय नमक के सबसे बड़े बाजार हैं।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

**

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+