आंध्र प्रदेश में टेलीफोन नंबर 108 से उपलब्ध होंगे 150 और एम्बुलेंस

हैदराबाद, 6 मई (आईएएनएस)। गैर सरकारी संगठन आपातकालीन प्रबंधन अनुसंधान संस्थान (ईएमआरआई) ने आंध्र प्रदेश सरकार के साथ एक समझौता किया है जिससे 150 अतिरिक्त एम्बुलेंसों को उपलब्ध किया जा सकेगा।

इस समझौते के बाद पूरे राज्य में टेलीफोन से 108 नंबर पर डायल करने पर उपलब्ध होने वाले एम्बुलेंस की संख्या बढ़कर 602 हो जाएगी।

ईएमआरआई ने राज्य के सभी जिलों में आपातकालीन एम्बुलेंस सेवा को टेलीफोन के 108 नंबर के माध्यम से उपलब्ध किया है। ईएमआरआई के जारी बयान में कहा गया है कि संस्थान ने निजी-सरकारी भागीदारी (पीपीपी) के फ्रेमवर्क को बढ़ाने के लिए शोध भी किया है।

इसके अलावा ईएमआरआई आपातकालीन सेवा की गुणवत्ता को बढ़ाने के लिए प्रशिक्षण कार्यक्रम भी आयोजित कर रही है।

गौरतलब है कि ईएमआरआई की स्थापना सत्यम कम्प्यूटर के अध्यक्ष बी. रामालिंगा राजू ने की है। इस संस्था को धन से सहायता देने का काम भी सत्यम कम्प्यूटर के अध्यक्ष कर रहे हैं।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+