झारखंड में छात्रों को नहीं मिल पाएगी कक्षा आठ के इतिहास की पुस्तकें

रांची, 6 मई (आईएएनएस)। झारखंड में कक्षा आठ के छात्रों को कापीराइट की समस्या के कारण इतिहास की पुस्तकें नहीं मिल पाएंगी।

इस पुस्तक को उपलब्ध करने वाली राष्ट्रीय शैक्षिक अनुसंधान व प्रशिक्षण परिषद (एनसीईआरटी) ने झारखंड के मानव संसाधन विकास (एचआरडी) से कहा है कि इस पुस्तक को छपवाने के पहले उसकी अनुमति प्राप्त करे।

राज्य के एचआरडी के एक अधिकारी ने कहा कि एनसीईआरटी को कापीराइट के संबंध में याद दिलाने वाला पत्र भेजा गया था पर एनसीईआरटी ने उन पत्रों का जवाब नहीं दिया। उन्होंने कहा कि तब राज्य के एचआरडी ने इसे अपने प्रस्तावों की स्वीकृति माना।

इसके बाद विभाग ने कोलकाता में करीब एक लाख 96 हजार इतिहास की पुस्तकों को छपवाने का आदेश दिया था। विभाग इसके लिए 56 लाख रुपये व्यय भी कर चुका है। इसके बाद पुस्तकों को अप्रैल में बांटा जाना था। लेकिन इसके पहले एनसीईआरटी ने कापीराइट का मामला उठा दिया।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+