अक्षय तृतीया पर सोने की मांग को मिलेगी संजीवनी!
नई दिल्ली, 6 मई (आईएएनएस)। इस वर्ष लगाातार दो दिन तक अक्षय तृतीया पर्व होने के मद्देनजर मौजूदा सप्ताह के दौरान सोने की मांग में जबरदस्त तेजी के आसार हैं। देश के लगभग हर भाग में समान रुप मनाए जाने वाले इस त्यौहार को लेकर फिलहाल घरेलू ही नहीं वैश्विक सर्राफा बाजार की निगाहें टिकी है।
नई दिल्ली, 6 मई (आईएएनएस)। इस वर्ष लगाातार दो दिन तक अक्षय तृतीया पर्व होने के मद्देनजर मौजूदा सप्ताह के दौरान सोने की मांग में जबरदस्त तेजी के आसार हैं। देश के लगभग हर भाग में समान रुप मनाए जाने वाले इस त्यौहार को लेकर फिलहाल घरेलू ही नहीं वैश्विक सर्राफा बाजार की निगाहें टिकी है।
मान्यता है कि इस दिन नए स्वर्ण आभूषण धारण करने वाली विवाहित स्त्री अखण्ड सौभाग्यवती होती है। एक बात और महत्वपूर्ण है कि इस बार अक्षय तृतीया दो दिन मनाई जा रही है।
कारोबारियों के अनुसार अक्षय तृ़तीया के इस बार दो दिन पड़ने की वजह से अन्य वर्षो की तुलना में ज्यादा मांग निकल सकती है। अक्षय तृतीया को देखते हुए विभिन्न आभूषण-निर्माता कंपनियां बाजार में आकर्षक डिजाइनों के आभूषण को उतारने की तैयारी कर रही है।
कारोबारियों के अनुसार पिछले वर्ष अक्षय तृतीया के दौरान कुल 90 टन सोने की बिक्री हुई थी लेकिन तब कीमत 9,500 रुपये प्रति दस ग्राम थी। पिछल्ले वर्ष अक्षय तृतीया 19 अप्रैल को पड़ी थी। विभिन्न बैंकों के द्वारा भी पिछले वर्ष अक्षय तृतीया के दौरान कुल 3 टन सोने की बिक्री हुई थी।
कमोडिटी विशेषज्ञ मीनाक्षी शर्मा के अनुसार कीमतों में पिछले वर्ष की तुलना में 25 फीसदी की वृद्धि से इस बार दो दिनों के बावजूद मांग में विशेष तेजी नही देखी जाएगी। सोने की कीमतों में पिछले दो महीनों की तुलना में हालांकि तकरीबन 2 हजार रुपये प्रति दस ग्राम तक की कमी आ चुकी है।
कारोबारी बताते हैं कि अक्षय तृतीया के आसपास अगर वैवाहिक सीजन भी साथ चलता है तो मांग में ज्यादा तेजी आती है लेकिन इस बार वैवाहिक सीजन की गैर मौजूदगी मांग को प्रभावित कर सकती हैं।
मीनाक्षी बताती है कि डालर की कीमतों में गिरावट और कच्चे तेल की कीमतों में तेजी से मौजूदा सप्ताह के आने वाले कारोबारी दिनों के दौरान सोने की कीमतों में तेजी जारी रह सकती है।
निवेशको को अमेरिका से सप्ताह के आने वाले दिनों के दौरान जारी होने वाले प्रोडक्टिविटी, यूनिट लेबर कॉस्ट्स, पेंडिंग होम सेल्स, कंज्यूमर क्रेडिट, जाबलेस क्लेम्स, होलसेल इन्वेंटरी और ट्रेड बैलेंस आंकड़ों का भी बेसब्री से इंतजार है।
वैश्विक बाजारों से मिले सकारात्मक रुख के बीच स्थानीय बाजार में सोमवार को सोना (999) 40 रुपये सुधरकर 11,520 रुपये प्रति दस ग्राम बंद हुआ जबकि चांदी 100 रुपये चढ़कर 22,500 रुपये प्रति किलो बंद हुई। सप्ताहांत सोना (999)11,480 रुपये प्रति दस ग्राम बंद हुआ था।
पिछले सप्ताह कमजोर घरेलू मांग और महंगाई के दबाव की वजह से घरेलू बाजार में सोना पिछले चार महीनों के निम्नतम स्तर पर रिकार्ड किया गया था।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications
