उ.पू. राज्यों में आतंवादियों को मिलता है विदेशी सहयोग : मानिक सरकार
अगरतला, 6 मई (आईएएनएस)। त्रिपुरा के मुख्यमंत्री मानिक सरकार ने कहा कि उत्तर पूर्वी भारत में फैले आतंकवादियों का संबंध अंतर्राष्ट्रीय आंतकवादी संगठनों से है और दूसरे देशों की गुप्तचर शाखा स्थानीय युवकों को लगातार बहकाने का काम कर रही है।
मुख्यमंत्री ने लाची में आत्मसमर्पण कर चुके आतंकवादियों के प्रशिक्षण केंद्र का उद्घाटन करते हुए सोमवार को कहा, "पाकिस्तान और अमेरिकी गुप्तचर शाखा उत्तर पूर्वी क्षेत्रों के युवकों को बहकाने का काम कर रही है और उन्हें आतंकवादी गतिविधियों में शामिल होकर क्षेत्र में समस्या पैदा करने के लिए उकसा रही है।"
उन्होंने यह बताने से इंकार कर दिया कि उत्तर पूर्वी भारत में सक्रिय आतंकवादियों के तार किस अंतर्राष्ट्रीय आतंकवादी संगठन से जुड़े हैं।
मुख्यमंत्री ने कहा, "अब कई आतंकवादी अपनी इस तरह की जिंदगी से तंग आ चुके हैं और नाखुश हैं क्योंकि वह जानते हैं कि उनका शीर्ष नेता बांग्लादेश और अन्य दूसरे देशों में आराम की जिंदगी जी रहा है। दूसरी तरफ वे लोग जंगलों में भटक रहे हैं। इनके पास खाने के लिए न तो अनाज है और न ही रहने के लिए कोई निवास स्थान।"
गौरतलब है कि गत 10 वर्षो में त्रिपुरा के विभिन्न इलाकों में लगभग 1,250 आतंकवादी आत्मसमर्पण कर चुके हैं। फिलहाल राज्य सरकार आत्मसमर्पण कर चुके 710 आतंकवादियों को आर्थिक रूप से पुनस्र्थापित करने के लिए प्रशिक्षण केंद्र में 18 महीने का प्रशिक्षण कार्यक्रम चलाने वाली है।
यहां मुख्यमंत्री ने आतंकवादियों से अपील की कि वह मुख्यघारा में शामिल होकर विकास कार्यो में हिस्सा लें।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications
