कुंठा से ग्रस्त थे अखिलेश दास इसलिए पार्टी छोड़ी : कांग्रेस
नई दिल्ली, 6 मई (आईएएनएस)। कांग्रेस पार्टी का कहना है कि पूर्व केंद्रीय राज्य मंत्री व राज्यसभा सदस्य अखिलेश दास ने कुंठा से ग्रस्त होकर पार्टी व राज्य सभा की सदस्यता से इस्तीफा दिया है। कांग्रेस के मुताबिक केंद्रीय मंत्रिमंडल से हटाए जाने के बाद से ही दास कुंठाग्रस्त थे।
कांग्रेस प्रवक्ता जयंती नटराजन ने कहा, "पार्टी में आना जाना लगा रहता है। दास के पार्टी छोड़ने से कांग्रेस को कुछ नुकसान नहीं होगा। उत्तर प्रदेश में भी पार्टी की सेहत पर इसका कोई असर नहीं पड़ेगा।"
पार्टी छोड़ने की घोषणा के साथ ही दास द्वारा कांग्रेस महासचिव राहुल गांधी पर लगाए गए आरोपों को भी कांग्रेस ने सिरे से खारिज कर दिया। नटराजन ने कहा कि कांग्रेस पार्टी उनके आरोपों को अवमानना मानती है और उसे झूठ करार देती है।
उन्होंने कहा कि जब तक दास मंत्रिपरिषद के सदस्य रहे तब तक उन्हें कांग्रेस पार्टी और राहुल गांधी अच्छे लगे लेकिन जैसे ही मंत्रिपरिषद से हटाया गया सब कुछ उनके लिए खराब हो गया। उन्होंने कहा कि इससे दास की मंशा साफ तौर पर जाहिर होती है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications
