चीन-जापान संबंध नई राह पर : जिंताओ

टोक्यो, 6 मई (आईएएनएस)। जापान की पांच दिवसीय यात्रा पर पहुंचे चीनी राष्ट्रपति हू जिंताओ ने मंगलवार को कहा कि चीन-जापान संबंध विकास की नई राह पर चल पड़े हैं।

जिंताओं के अनुसार, "चीन और जापान के बीच दीर्घकालिक और मैत्रीपूर्ण संबंध दोनों देशों और जनता के लिए आवश्यक हैं।"

उल्लेखनीय है कि हू की इस यात्रा के दौरान 'चीन-जापान शांति और मैत्री संधि' की 30वीं वर्षगांठ मनाई जाएगी। हू की यह यात्रा किसी भी चीनी राष्ट्रपति की दस वर्षो के दौरान पहली यात्रा है।

इससे पूर्व गत वर्ष अप्रैल में चीनी प्रधानमंत्री वेन जियाबावो जापान की यात्रा पर गए थे।

राष्ट्रपति हू ने उम्मीद जताई कि उनकी यात्रा से आपसी विश्वास, मैत्री और सहयोग में वृद्धि होगी। उन्होंने कहा कि चीन दोतरफा सामरिक संबंधों को मजबूती से आगे ले जाने के लिए काम करेगा।

यात्रा के दौरान हू जापानी सम्राट आकीहीतो से मिलेंगे। साथ ही वह जापानी प्रधानमंत्री यासुओ फुकुदा से भी अनेक पक्षों पर बातचीत करेंगे।

दोनों देशों के नेताओं के बीच लगातार संबंधों से राजनीतिक, व्यापारिक, सांस्कृतिक और सैन्य पक्षों में भी इधर के वर्षो में बढ़ोतरी देखी गई है।

चीन गत वर्ष जापान का सबसे प्रमुख व्यापारिक सहयोगी रहा। दूसरी ओर जापान का चीन के साथ द्विपक्षीय व्यापार 236 अरब डॉलर का रहा। 60.7 बिलियन डॉलर के कुल निवेश के साथ जापान चीन में दूसरा सबसे बड़ा निवेशक है।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+