सिंध उच्च न्यायालय ने जरदारी को सभी मामलों से बरी किया
इस्लामाबाद, 6 मई (आईएएनएस)। पाकिस्तान पीपुल्स पार्टी (पीपीपी) के सह अध्यक्ष आसिफ अली जरदारी को सिंध उच्च न्यायालय ने मंगलवार को भारी राहत देते हुए भ्रष्टाचार और आपराधिक संबंधी सभी मामलों से बरी कर दिया।
इस्लामाबाद, 6 मई (आईएएनएस)। पाकिस्तान पीपुल्स पार्टी (पीपीपी) के सह अध्यक्ष आसिफ अली जरदारी को सिंध उच्च न्यायालय ने मंगलवार को भारी राहत देते हुए भ्रष्टाचार और आपराधिक संबंधी सभी मामलों से बरी कर दिया।
पाकिस्तान में एक समय 'मिस्टर टेन परसेंट' के नाम से पहचाने जाने वाले जरदारी इस समय देश के सबसे ताकतवर लोगों में गिने जाते हैं। उनके विरूद्ध कई मामले चल रहे थे, जिसमें अधिकतर मामले राष्ट्रपति मुशर्रफ द्वारा गठित 'राष्ट्रीय जवाबदेही ब्यूरो' (एनएबी) ने दायर किए थे।
जरदारी ने सिंध उच्च न्यायालय में 'राष्ट्रीय समाधान अध्यादेश' (एनआरओ) के तहत याचिका दायर की थी। गौरतलब है कि इस अध्यादेश को मुशर्रफ ने पिछले साल पेश किया था। विगत दो महीने में जरदारी भ्रष्टाचार के 11 मामलों में बरी हुए। सिंध उच्च न्यायालय द्वारा अन्य सभी मामलों से बरी होने के बाद उनकी शक्ति और भी बढ़ गई है।
कानूनी तौर पर अब वह देश में पीपीपी और पाकिस्तान मुस्लिम लीग-नवाज (पीएमएल-एन) की गठबंधन सरकार का नेतृत्व कर सकते हैं। वह फिलहाल पार्टी द्वारा चुने गए प्रधानमंत्री यूसुफ रजा गिलानी द्वारा सरकार और पार्टी पर नियंत्रण रखे हुए हैं।
जरदारी ने पिछले महीने लंदन में कहा था कि वह देश में होने वाले उपचुनाव में हिस्सा लेंगे। साथ ही उन्होंने कहा था कि यदि आवश्यकता पड़ेगी तो वह प्रधानमंत्री की कुर्सी पर भी बैठेंगे।
दूसरी ओर सोमवार को पीपीपी ने कहा था कि जरदारी चुनाव नहीं भी लड़ सकते हैं। इससे पहले चुनाव आयोग ने 18 जून को होने वाले उपचुनाव को दो महीने के लिए रद्द करने की घोषणा की थी।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications
