वोटरशिप के प्रस्ताव पर लामबंद हुए सांसद

नई दिल्ली, 6 मई (आईएएनएस)। वोटरशिप के प्रस्ताव के जरिए देश के सभी मतदाताओं को प्रति महीना बगैर काम के 1750 रुपये मुहैया कराने को लेकर देश भर के सांसद अब लामबंद होने लगे हैं।

इसके लिए इन सांसदों ने मतदातावृत्त सांसद परिषद का गठन किया है। इसके माध्यम से इन सांसदों ने मतदाताओं को वोटरशिप का अधिकार दिलाने के लिए संघर्ष का ऐलान किया है।

संसद भवन में पत्रकारों को संबोधित करते हुए परिषद के संयोजक व सांसद नकुल दास राय ने इस प्रस्ताव पर संसद में चर्चा कराने की मांग की। उन्होंने कहा, "हमने इस प्रस्ताव पर चर्चा कराने का बहुत प्रयास किया लेकिन लोकसभाध्यक्ष ने हमें अभी तक इसकी अनुमति नहीं दी। हमारा प्रयास जारी रहेगा और हम संसद के अगले सत्र में अपनी मांग उठाएंगे।"

उल्लेखनीय है कि वोटरशिप प्रस्ताव को हकीकत में बदलने के लिए विभिन्न दलों के सौ से भी ज्यादा सांसद लामबंद हो गए हैं।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+