आम की खेती को प्रोत्साहित करेगा केरल
तिरूवनंतपुरम, 6 मई (आईएएनएस)। केरल की सरकार ने राज्य में आम की खेती और मधुमक्खी पालन को प्रोत्साहित करने की योजना बनाई है। इसके तहत राज्य का कृषि विभाग किसानों को मुफ्त में पौधे बांटेगी।
इस योजना की शुरुआत तिरूवनंतपुरम में आगामी 8 मई से शुरू होने वाली मधुमक्खी पालन से संबंधित प्रदर्शनी और आम महोत्सव से की जाएगी। यह प्रदर्शनी और महोत्सव 13 मई तक चलेंगे।
केरल के कृषि मंत्री मुलाकारा रत्नाकरण ने आज पत्रकारों को बताया कि राज्य में लगभग 100,000 आम के पौधे बांटे जाएंगे। उन्होंने कहा, "केरल में आम के लगभग 152 किस्में हैं। हम चाहते हैं कि यहां के किसान और घरेलू उत्पादक इन किस्मों के पौधों का इस्तेमाल करें।"
उन्होंने कहा कि आम महोत्सव के दौरान देश भर से आए लगभग 300 आम की किस्में प्रदर्शित किए जाएंगे। इससे इस क्षेत्र में निश्चित रूप से किसानों की रुचि बढ़ेगी।
रत्नाकरण ने कहा कि केरल का मधु बहुत गुणकारी होता है। खास तौर पर जिन क्षेत्रों में कॉफी की खेती होती है वहां के मधु उच्च गुणवत्ता वाले होते हैं। मधुमक्खी पालन से संबंधित प्रदर्शनी किसानों को इस क्षेत्र में नई नई तकनीक अपनाने के लिए प्रोत्साहित करेगी।
उन्होंने कहा कि केरल में मधुमक्खी पालन क्षेत्र में काफी संभावनाएं मौजूद हैं। प्रस्तावित प्रदर्शनी से इस उद्योग को बढ़ावा मिलेगा।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications
