शेयर बाजारों की कमजोर शुरुआत, 65 अंक गिरकर खुला सेंसेक्स

मुंबई, 6 मई (आईएएनएस)। अन्य एशियाई बाजारों की तर्ज पर आज भारतीय शेयर बाजार भी गिरावट के साथ खुले और सेंसेक्स में 65.75 अंकों की गिरावट दर्ज की गई।

मुंबई स्टाक एक्सचेंज का 30 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक 'सेंसेक्स' कल के मुकाबले 65.75 अंक गिरकर 17,441.41 अंकों पर खुला।

नेशनल स्टाक एक्सचेंज का 50 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक 'निफ्टी' 5,192.35 पर खुला, कल शाम यह 5,192.25 पर बंद हुआ था।

अधिकांश एशियाई बाजारों में भी कारोबार का रुख नर्म रहा। चीन का 'शंघाई कंपोजिट' 67.81 अंक अथवा 1.80 फीसदी गिरकर 3,693.20 पर रहा जबकि हांगकांग का 'हेंगसेंग' संवेदी सूचकांक 0.35 फीसदी अथवा 91.10 अंक कमजोर होकर 26,092.85 पर रहा।

इस दौरान ताईवान का 'ताईवान वेटेड'सूचकांक 0.18 फीसदी अथवा 16.11 अंक गिरकर 8,820.96 पर, सिंगापुर को 'स्ट्रेट्स टाइम्स' 0.22 फीसदी अथवा 7.28 अंक गिरकर 3,240.76 पर रहा।

दक्षिण कोरिया के 'सियोल कंपोजिट' सूचकांक में सुधार देखा गया और यह 0.13 फीसदी अथवा 2.32 अंकों की बढ़त के साथ 1,850.59 पर रहा।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+