उत्तर प्रदेश में झोलाछाप डाक्टर ने ली मासूम की जान
लखनऊ, 6 मई (आईएएनएस)। उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में मंगलवार को एक झ्झोलाछाप डाक्टर द्वारा इलाज के बाद एक मासूम की मौत हो गई। गुस्साए परिजनों ने झ्झोलाछाप डाक्टर के क्लीनिक में तोड़फोड़ कर आग लगा दी। पुलिस फरार डाक्टर की तलाश कर रही है।
लखनऊ के ठाकुरगंज इलाके में रहने वाले रामशंकर कनौजिया सोमवार शाम अपने 15 वर्षीय बेटे निष्कर्ष के इलाज के लिए डाक्टर सुहैल अहमद के पास गए थे। डाक्टर अहमद ने पैरों के दर्द के चलते निष्कर्ष को एक इंजेक्शन लगाया जिसके बाद उसे रिएक्शन हो गया और मंगलवार सुबह उसकी मौत हो गई।
घटना के बाद गुस्साए परिजनों ने डाक्टर सुहैल के ठाकुरगंज स्थित क्लीनिक में तोड़फोड़ की और क्लीनिक को आग के हवाले कर दिया। मौके पर पहुंची पुलिस ने मामले को शांत कराया। चौक थाना क्षेत्र के क्षेत्राधिकारी सी. एन. सिन्हा ने आईएएनएस को बताया कि पुलिस ने फरार झोलाछाप डाक्टर की तलाश शुरू कर दी है और जल्द ही उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications
