ब्रुनेई के सुल्तान इस माह आएंगे भारत

नई दिल्ली, 6 मई (आईएएनएस)। ऊर्जा एवं अन्य द्विपक्षीय क्षेत्रों से संबंधित बातचीत के लिए ब्रुनेई के सुल्तान हसनेल बोल्किया 21 मई को भारत की चार दिवसीय यात्रा पर आएंगे। यह सुल्तान की दूसरी भारत यात्रा होगी।

एक आधिकारिक सूत्र ने आज आईएएनएस को जानकारी दी कि सुल्तान की यात्रा के दौरान ऊर्जा क्षेत्र पर दोनों पक्षों के बीच व्यापक बातचीत होगी। दक्षिण-पूर्व एशियाई सहयोग संगठन (आसियान) के 10 सदस्यों में से एक ब्रुनेई, संगठन की क्षेत्रीय बैठकों में भारत की शिरकत का समर्थन करता रहा है।

उल्लेखनीय है कि ब्रुनेई भारतीय-आसियान मुक्त व्यापार समझौते के अंतर्गत तेल एवं गैस के क्षेत्र में भारत से आयात शुल्क कम करने की मांग कर रहा है।

इसके अतिरिक्त ब्रुनेई अपने यहां भारत की सूचना-प्रौद्योगिकी विशेषज्ञता का भी इस्तेमाल करना चाहता है। ब्रुनेई में स्थानीय उद्योग नहीं है, अत: वह व्यापार एवं निवेश में भारत की व्यापक मदद चाहता है।

दोनों देशों के बीच गत पांच वर्षो के दौरान द्विपक्षीय व्यापार बढ़ कर 20 करोड़ रुपये तक जा पहुंचा है। भारत का ब्रुनेई से 80 प्रतिशत से भी अधिक आयात तेल एवं गैस के क्षेत्र में होता है। साथ ही दोनों देश अंतरिक्ष विज्ञान, जैव-प्रौद्योगिकी, खदान एवं बुनियादी ढांचे के क्षेत्र में भी सहयोग कर रहे हैं।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+