सपा सांसद अबू आजमी के खिलाफ विशेषाधिकार का मामला

नई दिल्ली, 6 मई (आईएएनएस)। समाजवादी पार्टी (सपा) के सांसद अबू आजमी पर र्दुव्‍यवहार का आरोप लगाते हुए कांग्रेस प्रवक्ता व राज्य सभा सदस्य जयंती नटराजन ने आज उनके खिलाफ विशेषाधिकार का मामला दर्ज कराया है।

नटराजन ने राज्य सभा के सभापति हामिद अंसारी के समक्ष इस संबंध में एक याचिका दायर की है। उन्होंने अपनी याचिका में कहा है कि राज्य सभा में जब महिला आरक्षण विधेयक पेश किया जा रहा था उस समय आजमी कई मंत्रियों को धकेलते हुए केंद्रीय कानून मंत्री हंसराज भारद्वाज के निकट आ गए और उन्हें बिल पेश करने से रोकने का प्रयास किया। इस दौरान उन्होंने मुझे भी धकेल दिया और मेरे साथ र्दुव्‍यवहार किया।

उल्लेखनीय है कि कानून मंत्री उस वक्त सदन में संसद व विधानसभाओं में 33 फीसदी आरक्षण की व्यवस्था देने वाला महिला आरक्षण विधेयक प्रस्तुत कर रहे थे।

नटराजन ने अपनी याचिका में आजमी के व्यवहार व उनके आचरण पर सवाल उठाया है और कहा है कि उक्त सदस्य का आचरण राज्य सभा की मर्यादाओं का उल्लंघन करने वाला है।

उन्होंने कहा कि राज्य सभा के इतिहास में यह पहला मौका है जब सदन के किसी सदस्य ने इस प्रकार का बर्ताव किया हो, वह भी किसी महिला सांसद के साथ।

उन्होंने राज्य सभा के सभापति से आग्रह किया है कि वह इस मामले को गंभीरता से लें और इसे विशेषाधिकार समिति के हवाले करें।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+