जेट राडार प्रौद्योगिकी का भारत को हस्तांतरण नहीं
एल सेगुंडो (कैलीफोर्नियो), 6 मई (आईएएनएस)। रक्षा उपकरण बनाने वाली प्रमुख कंपनी 'राइथियोन' भारतीय वायुसेना (आईएएफ) को 126 बोइंग 'एफ/ए-18 सुपर हॉरनेट' जेट विमान उपलब्ध कराएगा लेकिन भारत इन जेट विमानों से जुड़ी संपूर्ण प्रौद्योगिकी को प्राप्त नहीं कर पाएगा।

'राइथियोन' के प्रमुख अधिकारी डेव गोल्ड ने कहा, "जेट के लिए आईएफ के प्रौद्योगिकी हस्तांतरण प्रस्ताव पर हम अमेरिकी सरकार के आदेश पर ही निर्भर हैं।" दरअसल, इन नए जेट विमानों की राडार प्रौद्योगिकी को लेकर सबसे अधिक चर्चा हो रही है।
बोइंग एफ/ए-18 सुपर हॉरनेट जेट विमानों में एपीजे-79 राडार प्रौद्योगिकी के हस्तांतरण को लेकर अमेरिकी कंपनी सरकार के आदेश के बाद ही इसे कहीं भेज सकती है। बोइंग एफ/ए-18 के सामरिक और व्यापार मामलों के निदेशक गोल्ड ने कहा कि इस संबंध में बातचीत चल रही है।
गौरतलब है कि एफ/ए-18 जेट विमानों के अलावा मार्टिन एफ -16 और मिग 35 विमानों के लिए भी भारतीय वायुसेना ने बोली आमंत्रित की है। दरअसल, जिस प्रौद्योगिकी के हस्तांतरण की बात हो रही है उसे 'एईएसए राडार' कहा जाता है जो विश्व की आधुनिकतम राडार तकनालाजी में शामिल है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Click it and Unblock the Notifications