संयुक्त राष्ट्र का दल परमाणु परियोजना देखने बेलारूस पहुंचा

मिंस्क (बेलारूस), 6 मई (आईएएनएस)। संयुक्त राष्ट्र की अंतर्राष्ट्रीय परमाणु ऊर्जा एजेंसी (आईएईए) के निरीक्षक बेलारूस के पहले परमाणु संयंत्र की योजना के निरीक्षण के लिए तीन दिन की यात्रा पर मंगलवार को यहां पहुंचे।

यह प्रस्तावित संयंत्र 2 हजार मेगावॉट का होगा और इससे पांच बिलियन क्यूबिक मीटर प्राकृतिक गैस के बराबर ऊर्जा का उत्पादन उससे आधी कीमत पर हो सकेगा।

बेलारूस के राष्ट्रपति अलेक्जेंडर लुश्चेंको ने कहा आईएईए के मानकों के तहत संयंत्र के लिए स्थान खोजा जाएगा।

परमाणु संयंत्र के लिए 2009 में टेंडर की घोषणा की जाएगी। सन 2016 तक इसकी पहली इकाई के शुरू होने की आशा है।

एक सरकारी बयान में कहा गया है कि पाकिस्तान, जर्मनी और इटली के आईएईए विशेषज्ञों ने अपने-अपने देशों में परमाणु संयंत्र बनाने के लिए स्थान खोजे थे। अब वह बेलारूस के विशेषज्ञों की मदद करेंगे।

उधर पर्यावरण समूह और देश के विपक्ष ने कहा है कि सरकार ने परमाणु परियोजना के लिए उन्हें पूरी सूचना नहीं दी है।

गौरतलब है कि 1986 के कुख्यात शर्नोबेल परमाणु संयंत्र दुर्घटना का बेलारूस पर व्यापक असर पड़ा था। उस घटना के बाद लाखों लोगों को नए स्थानों पर बसाना पड़ा था।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+