भारी हंगामे के बीच महिला आरक्षण विधेयक राज्यसभा में पेश

नई दिल्ली, 6 मई (आईएएनएस)। संसद और राज्य विधानसभाओं में महिलाओं को 33 फीसदी आरक्षण दिलाने संबंधी बहुचर्चित महिला आरक्षण विधेयक आज राज्यसभा में समाजवादी पार्टी के सदस्यों के भारी हंगामे के बीच सदन पटल पर रख दिया गया।

सपा सदस्यों द्वारा भारी हंगामे और विधेयक की प्रतियां फाड़े जाने के चलते विधेयक को प्रस्तुत किए जाने के तुरंत बाद राज्यसभा को स्थगित कर दिया गया।

विधेयक दोपहर लगभग 12.15 बजे कानून मंत्री हंसराज भारद्वाज द्वारा सदन पटल पर रखा गया। उस समय विचित्र स्थिति उत्पन्न हो गई जब सपा के सदस्यों ने विधेयक की प्रतियां मंत्री से छीनने की कोशिश की जबकि कांग्रेस के सांसद उन्हें बचाने की कोशिश में लगे थे।

गौरतलब है कि विधेयक का विरोध कर रहे सपा और जनता दल यूनाइटेड के सांसद इस विधेयक के अंतर्गत अन्य पिछड़ा वर्ग की महिलाओं के लिए अलग से आरक्षण लागू करने की मांग कर रहे हैं।

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) और वाम दलों ने विधेयक का समर्थन किया। कांग्रेस चाहती थी कि किसी भी हालत में यह विधेयक इस सत्र में सदन पटल पर रख दिया जाए वरना यह स्वत: निरस्त हो जाता।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+