वैश्विक स्तर पर 2.59 लाख टन काली मिर्च का उत्पादन
नई दिल्ली, 6 मई (आईएएनएस)। वर्ष 2008 के दौरान वैश्विक स्तर पर कुल 2.59 लाख टन काली मिर्च का उत्पादन हुआ। पहले से उपलब्ध 85 हजार टन कैरी ओवर स्टाक को भी इसमें अगर सम्मिलित कर दें तो विवेच्य वर्ष के दौरान काली मिर्च की कुल उपलब्धता 3.445 लाख टन की होगी।
पीपर ट्रेड बोर्ड से जारी आंकड़ों के अनुसार आलोच्य वर्ष के दौरान कुल खपत 3.05 लाख टन हो सकती है। कुल उपलब्ध काली मिर्च में से अगर खपत को घटा दिया जाए तो वर्ष 2009 के दौरान काली मिर्च का कुल कैरी ओवर स्टाक 39 हजार टन होगा।
बोर्ड के मुताबिक वियतनाम में इस वर्ष 86 हजार टन काली मिर्च का उत्पादन हुआ है। जबकि भारत व ब्राजील में क्रमश: 49 और 39.5 हजार टन काली मिर्च का उत्पादन किया गया। इंडोनेशिया में कुल 20 हजार टन काली और 6 हजार टन सफेद काली मिर्च का उत्पादन किया गया।
बोर्ड के मुताबिक जनवरी से मार्च 2008 के दौरान वियतनाम ने 13-14 हजार टन भारत ने 7-8 हजार टन, ब्राजील ने 7-8 हजार टन व इंडोनेशिया ने 7 हजार टन काली मिर्च का निर्यात किया।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications
