विश्व के 100 बुद्धिजीवियों की सूची में तीन भारतीय
न्यूयार्क, 6 मई (आईएएनएस)। संयुक्त राज्य अमेरिका की एक प्रतिष्ठित विदेश नीति पत्रिका की सूची के अनुसार विश्व के अग्रणी 100 बुद्धिजीवियों में से तीन भारतीय हैं। पत्रिका ने अपने पाठकों से सूची में से टॉप 20 बुद्धिजीवियों को चुनने को भी कहा है।
पत्रिका के मई-जून अंक में जारी सूची में चुने गए भारतीयों में इतिहासकार रामचंद्र गुहा, राजनीतिक मनोवैज्ञानिक आशीष नंदी और पर्यावरणविद् सुनीता नारायण हैं।
सूची में चार भारतीय मूल के भी हैं। यह हैं अर्थशास्त्री और नोबेल पुरस्कार विजेता अमर्त्य सेन, लेखक सलमान रुश्दी, पत्रकार एवं लेखक फरीद जकारिया और न्यूरोसर्जन वी. एस. रामचंद्रन।
इनके अतिरिक्त बांग्लादेश के माइक्रोफाइनेंसर और नोबेल पुरस्कार विजेता मोहम्मद यूनुस और पाकिस्तान के वकील और नेता ऐतजाज अहसान को भी पत्रिका के अनुसार "मौजूदा समय की धारा बदलने वाली शख्सियतें" कहा गया है।
अपने चुनाव पर पत्रिका का कहना है कि इन लोगों ने अपने-अपने क्षेत्र में उच्चकोटि के कार्य कर, अपने देश की सीमाओं से पार अपने विचार फैलाए हैं।
पाठकों की पसंद के आधार पर पत्रिका जुलाई-अगस्त के अंक में सूची में से चुने गए अग्रणी 20 बुद्धिजीवियों की सूची प्रकाशित करेगी।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।