बिकवाली के दबाव में सेंसेक्स में गिरावट जारी (लीड)
मुंबई, 6 मई (आईएएनएस)। भारतीय शेयर बाजारों की आज सुबह कमजोर शुरुआत के बाद आटो, सूचना प्रौद्योगिकी और रियल्टी क्षेत्र के शेयरों में बिकवाली के दबाव के कारण उनमें गिरावट जारी रही।
मुंबई स्टाक एक्सचेंज का 30 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक 'सेंसेक्स' कल के मुकाबले 49.49 अंक गिरकर 17,441.41 अंकों पर खुला और दस मिनट के कारोबार के दौरान यह 67.12 अंकों की गिरावट के साथ 17,423.78 पर था।
नेशनल स्टाक एक्सचेंज का 50 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक 'निफ्टी' कल शाम के 5,192.25 के मुकाबले 1.65 अंक गिरकर 5,190.60 पर था।
इस दौरान कारोबार का रुख सकारात्मक रहा। मुंबई स्टाक एक्सचेंज में 768 कंपनियों के शेयरों ने लाभ कमाया, 474 को नुकसान हुआ और 34 के मूल्यों पर कोई असर नहीं पड़ा।
टाटा स्टील, हिंडाल्को और आईटीसी लिमिटेड शुरुआती कारोबार के दौरान लाभ कमाने वाली कंपनियां रहीं जबकि भारती एयरटेल, डीएलएफ लिमिटेड और महिंद्रा एंड महिंद्रा को शुरुआती कारोबार में नुकसान उठाना पड़ा।
अधिकांश एशियाई बाजारों में भी कारोबार का रुख नर्म रहा। चीन का 'शंघाई कंपोजिट' 67.81 अंक अथवा 1.80 फीसदी गिरकर 3,693.20 पर रहा जबकि हांगकांग का 'हेंगसेंग' संवेदी सूचकांक 0.35 फीसदी अथवा 91.10 अंक कमजोर होकर 26,092.85 पर रहा।
इस दौरान ताईवान का 'ताईवान वेटेड'सूचकांक 0.18 फीसदी अथवा 16.11 अंक गिरकर 8,820.96 पर, सिंगापुर को 'स्ट्रेट्स टाइम्स' 0.22 फीसदी अथवा 7.28 अंक गिरकर 3,240.76 पर रहा।
दक्षिण कोरिया के 'सियोल कंपोजिट' सूचकांक में सुधार देखा गया और यह 0.13 फीसदी अथवा 2.32 अंकों की बढ़त के साथ 1,850.59 पर रहा।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications
