लखनऊ में दो लोगों की सिर कुचलकर हत्या

लखनऊ, 6 मई (आईएएनएस)। उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में मंगलवार को दो लोगों की सिर कुचलकर हत्या कर दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस इस दोहरे हत्याकांड के पीछे आपसी रंजिश मान रही है। इस मामले में पुलिस एक व्यक्ति को गिरफ्तार कर पूछताछ कर रही है।

लखनऊ के मोहनलालगंज थाने के अंतर्गत माधवखेड़ा के एक फार्म में मंगलवार को पुलिस को दो लाशें मिलने की सूचना मिली। मोहनलालगंज के थाना प्रभारी का कहना है कि माधव खेड़ा में सेवानिवृत्त कर्नल आर. डी. सैनी के फॉर्म हाउस की पिछले 10 सालों से रखवाली शत्रुघ्न यादव (38 साल) और रामऔतार लोध (55 साल) कर रहे थे। दोनों लाशें इन्हीं दोनों चौकीदारों की हैं। इनकी हत्या की सूचना पाकर पुलिस ने मामले की छानबीन शुरू कर दी है।

दोहरे हत्याकांड की सूचना पाकर पुलिस के आला अधिकारियों ने घटनास्थल का दौरा किया। पुलिस का कहना है कि मृतक शत्रुघ्न यादव और रामऔतार के आस-पास के कई लोगों से दोस्ताना संबंध थे और ये लोग रोज शाम को यहीं पर शराब पीते थे। इसी में से किसी ने आपसी रंजिश के चलते इनकी हत्या की है। हत्या के बाद से इन्हीं दोनों का एक साथी शीशपाल फरार है।

पुलिस अपनी प्रारम्भिक जांच में दोहरे हत्याकांड की वजह शत्रुघ्न यादव और शीशपाल की पत्नी के बीच अवैध संबंध को मान रही है। इसके अलावा पुलिस फॉर्म हाउस के मालिक आरडी सोनी से भी पूछताछ कर रही है।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+