तेल 130 डालर प्रति बैरल की ओर

नई दिल्ली, 6 मई (आईएएनएस)। आपूर्ति में व्यवधान और डालर में कमजोरी के मद्देनजर कच्चे तेल यानी क्रूड की कीमतों के इस सप्ताह 130 डालर प्रति बैरल के पार चले जाने की संभावना है।

नई दिल्ली, 6 मई (आईएएनएस)। आपूर्ति में व्यवधान और डालर में कमजोरी के मद्देनजर कच्चे तेल यानी क्रूड की कीमतों के इस सप्ताह 130 डालर प्रति बैरल के पार चले जाने की संभावना है।

बाजार विशेषज्ञों के अनुसार नाईजीरिया में जारी भू-राजनीतिक संघर्ष, ईरान के साथ परमाणु मुद्दे पर जारी गतिरोध और डालर में नरमी के बीच तेल 130 डालर प्रति बैरल को पार करने की स्थिति में आ गया है।

इस बीच नाईजीरिया के विद्रोही धड़ा एमईएनडी ने देश के दक्षिण स्थित तेल पाइप लाइन को उड़ाने का दावा किया है। इससे पहले भी इस विद्राही धड़े के द्वारा तेल की आपूर्ति को प्रभावित करने के दावे किए गए हैं।

अमेरिका स्थित नेशनल फ्यूचर्स एडवाइजरी सर्विस के अध्यक्ष जान पर्सन के अनुसार तेल का अगला पड़ाव 125 से 130 डालर प्रति बैरल होना चाहिए और अगर अल्पावधि में यह पड़ाव हासिल हो जाता है तो फिर 150 डालर प्रति बैरल का स्तर भी दूर नहीं होगा। उनके मुताबिक वर्ष 2008 के दौरान तेल की कीमतों में 28 फीसदी का इजाफा हो चुका है।

इससे पूर्व अमेरिका में इंस्टीट्यूट आफ सप्लाई मैनेंजमेंट से सोमवार को जारी आंकड़े डालर में गिरावट के लिए जिम्मेदार रहे। इन आंकड़ों के अनुसार अप्रैल के दौरान गैर निमार्णकारी क्षेत्रों में लगातार तीन महीनों की कमी के बाद विस्तार दर्ज किया गया है।

आलोच्य अवधि यानी अप्रैल 2008 के दौरान आईएसएम गैर निर्माणकारी सूचकांक मार्च के 49.6 फीसदी की तुलना में बढ़कर 52.0 फीसदी तक पहुंच गया। आर्थिक विशेषज्ञ हालांकि सूचकांक में नरमी की संभावना जता रहे थे। आंकड़े जारी होते ही डालर बास्केट की अन्य मुद्राओं की तुलना में 0.456 फीसदी नीचे दर्ज किया गया।

न्यूयार्क मर्के टाइल एक्सचेंज (नाइमेक्स) में सोमवार को इलेक्ट्रानिक ट्रेडिंग के दौरान क्रूड का जून वायदा 120.36 डालर प्रति बैरल के उच्चतम स्तर पर चला गया। गत 28 अप्रैल को नाइमेक्स के इलेक्ट्रानिक ट्रेडिंग में क्रूड का जून वायदा 119.93 डालर प्रति बैरल के पूर्व उच्चतम स्तर तक पहुंचा था। वहीं पिट कारोबार में समान अवधि का क्रूड वायदा सोमवार को 3.65 डालर यानी 3.1 फीसदी की तेजी से 119.97 डालर प्रति बैरल बंद हुआ।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+