इजरायल की 60 वीं वर्षगांठ धूमधाम से मनाने की योजना

तेल अवीव, 6 मई (आईएएनएस)। इजरायल 14 मई को अपनी 60 वीं वर्षगांठ धूमधाम से मनाने की योजना बना रहा है। माना जा रहा है कि इस कार्यक्रम में इजरायल 2.8 करोड़ डॉलर खर्च करेगा।

वैसे इस अवसर पर आयोजित होने वाले कार्यक्रमों में करोड़ों डॉलर खर्च किए जाने की योजना की देश में कड़ी आलोचना भी हो रही है। देश के करदाताओं का कहना है कि इन पैसों को कहीं और भी खर्च किया जा सकता है।

वर्षगांठ के मौके पर देश में दर्जनों कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे, जिसमें से कुछ कार्यक्रम अगले साल तक जारी रहेंगे। गौरतलब है कि इजरायल की स्थापना 14 मई 1948 को हुई थी। उस समय देश के पहले प्रधानमंत्री डेविड बेन गुरियन ने इस संबंध में घोषणा की थी।

वर्षगांठ से जुड़े विशेष कार्यक्रमों की शुरुआत सात मई से हो जाएगी। इन कार्यक्रमों में बड़े स्तर पर आतिशबाजी कार्यक्रम शामिल रहेंगे। देश के दक्षिणी हिस्से से लेकर उत्तरी इलाकों में बड़े स्तर पर आतिशबाजी से जुड़े कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।

समाचार एजेंसी डीपीए के अनुसार मुख्य कार्यक्रम तेल अवीव के 'रॉबिन स्क्वॉयर' में होने की संभावना है। विभिन्न कार्यक्रमों में कई कलाकार अपनी कला का जादू बिखेरेंगे।

देश की 60 वीं वर्षगांठ के मौके आयोजित होने वाले विभिन्न कार्यक्रमों में अमेरिकी राष्ट्रपति जार्ज बुश, पूर्व ब्रिटिश प्रधानमंत्री टोनी ब्लेयर और फ्रांस के विदेश मंत्री बर्नाड कोचनर के शामिल होने की संभावना है।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+