आजमगढ़ में लुटेरे छात्र नेता समेत तीन हिरासत में

आजमगढ़, 6 मई (आईएएनएस)। आजमगढ़ पुलिस और स्पेशल आपरेशन ग्रुप (एसओजी) ने मंगलवार को एक मुठभेड़ में तीन शातिर लुटेरों को गिरफ्तार किया है। इनमें से एक लुटेरा एक महाविद्यालय का पूर्व महामंत्री रह चुका है।

पुलिस महानिदेशक के प्रवक्ता के मुताबिक आजमगढ़ के सिधारी थाना क्षेत्र के अंतर्गत मंगलवार को पुलिस और एसओजी टीम ने मुठभेड़ में तीन शातिर लुटेरों नदीम अहमद, आमिर हमजा और सरफराज को धर दबोचा। इनके पास से पिस्तौल के तीन कारतूस, 10 हजार नगदी, सोने की एक चेन और एक मोटरसाइकिल बरामद की गई है।

प्रवक्ता के मुताबिक इन लुटेरों से पूछताछ में जिले की कई आपराधिक घटनाओं का पर्दाफाश हुआ है। इस गैंग द्वारा सफेदपोश हवाला कारोबारियों के साथ कथित लूट की कई घटनाएं हुई हैं, लेकिन अपने धंधे के भंडाफोड़ के भय से हवाला कारोबारी इन घटनाओं की जानकारी पुलिस को देने से बचते रहे हैं।

इस गैंग का लीडर सरफराज है, जो पहले शबिली डिग्री कालेज छात्र संघ का महामंत्री रह चुका है। गैंग के दो अन्य लुटेरे पीयूष पांडेय और सुरेश कुमार अभी पुलिस की गिरफ्त से बाहर हैं।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+