पाकिस्तान ने सिंधु आयोग पर बैठक के लिए दिया प्रस्ताव
इस्लामाबाद, 5 मई (आईएएनएस)। भारत और पाकिस्तान के बीच स्थायी सिंधु आयोग (पीआईसी) की होने वाली सालाना बैठक मई के अंत में होगी। इस बैठक में बातचीत का मुख्य मुद्दा भारत की बगलिहार परियोजना का निरीक्षण होगा।

आयोग में पाकिस्तान की अगुवाई कर रहे सैयद जमात अली शाह ने आईएएनएस को बताया कि इस बैठक में दोनों पक्ष अपने-अपने मुद्दे उठाएंगे। उन्होंने कहा कि पाकिस्तान ने मई के अंत तक बैठक बुलाने का प्रस्ताव रखा है पर भारत की तरफ से इस पर स्वीकृति की सूचना नहीं मिली है। शाह ने कहा कि यह बैठक लाहौर या इस्लामाबाद में तीन या चार दिनों के लिए होगी।
मई में होने वाली संभावित बैठक के एजेंडे पर शाह ने बताया कि बाढ़ की रोकथाम के लिए जरूरी आंकड़ों और नदी में पानी के बहाव को लेकर भी बातचीत होगी।
गौरतलब है कि सिंधु आयोग में दोनों देशों के आयुक्त रखे गए हैं। यह एकमात्र ऐसा निकाय है, जो 1960 की द्विपक्षीय सिंधु जल संधि (आईडब्ल्यूटी) से संबंधित मुद्दों को स्थायी आधार पर सुलझाता है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Click it and Unblock the Notifications