कोलकाता से उड़ान भरेंगे निजी बांग्लादेशी विमान

ढाका, 4 मई (आईएएनएस)। बांग्लादेश की निजी विमानन कंपनी यूनाइटेड एयरवेज ने कोलकाता से ढाका तक अपनी सेवाएं शुरू करने की योजना बनाई है। जुलाई के पहले सप्ताह से कंपनी की सेवा शुरू होने की संभावना है।

यूनाइटेड एयरवेज के प्रभारी निदेशक (विपणन) जिलानी एफ. आर. चौधरी ने कहा, "हमें उम्मीद है कि इस वर्ष जुलाई के पहले सप्ताह से ढाका और कोलकाता के बीच हमारे उड़ानों की शुरुआत हो जाएगी। इस सिलसिले में हमें इस सप्ताह भारतीय अधिकारियों से भी अनुमति मिल जाएगी।"

यूनाइटेड एयरलाइन की उड़ान कोलकाता और ढाका के बीच पांचवी विमानन सेवा होगी। दोनों गंतव्यों के बीच बिमान बांग्लादेश एयरलाइंस, जीएमजी एयरलाइंस, एयर इंडिया और जेट एयरवेज की सेवाएं पहले से ही जारी हैं।

जिलानी ने कहा, "कोलकाता और ढाका के बीच प्रति वर्ष लगभग 2 लाख यात्री हवाई यात्रा करते हैं। इनमें से 75 प्रतिशत बांग्लादेशी होते हैं। इसलिए इस क्षेत्र में बेहतर संभावनाएं मौजूद हैं।"

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+