याहू को खरीदने में विफल माइक्रोसाफ्ट रखेगा कोशिश जारी (लीड)

न्यूयार्क, 4 मई (आईएएनएस)। तीन महीने से चली आ रही बातचीत के बाद साफ्टवेयर कंपनी माइक्रोसाफ्ट ने कहा है कि उसने इंटरनेट कंपनी याहू को खरीदने का अपना प्रस्ताव वापस ले लिया है।

माइक्रोसाफ्ट के मुख्य कार्यकारी स्टीव बाल्मर ने कहा, "हमने अपनी ओर से पूरे प्रयास किए। हमने बोली को पांच अरब डालर तक बढ़ाया भी, लेकिन याहू पर इसका कोई असर नहीं पड़ा। याहू द्वारा मांगी गई कीमत व्यावहारिक नहीं थी इसलिए हमने अपना प्रस्ताव वापस ले लिया।"

यद्यपि बाल्मर ने कहा कि उनकी कंपनी याहू के अधिग्रहण के लिए उसके शेयरधारकों के साथ बातचीत जारी रखेगी। उन्होंने यह भी कहा कि याहू के शेयरधारकों के साथ सीधी बातचीत उनके लिए संवेदनशील नहीं हैं।

माइक्रोसाफ्ट का यह बयान उस समय आया जब दोनों कंपनियों के बीच बातचीत के बाद साफ्टवेयर कंपनी ने अपने प्रस्ताव में थोड़ी वृद्धि की, लेकिन याहू ने इस पर कोई प्रतिक्रिया व्यक्त नहीं की।

सौदे के रद्द होने के बारे में याहू के अध्यक्ष राय बॉस्टॉक ने कहा, "शुरू से ही हमारे संचालकों और प्रबंधन का मानना था कि माइक्रोसाफ्ट ने हमारा आंकलन कम करके किया है।"

समाचार एजेंसी डीपीए के अनुसार सप्ताहांत में दोनों कंपनियों के बीच बातचीत तेज होने पर माइक्रोसाफ्ट ने बोली बढ़ाकर 33 डालर प्रति शेयर के हिसाब से 44.6 अरब डालर कर दी थी लेकिन याहू के कार्यकारी प्रति शेयर 37 डालर की मांग कर रहे थे।

पहले यह बोली 31 डालर प्रति शेयर के हिसाब से 41.9 अरब डालर लगाई गई थी लेकिन इसकी समय सीमा 26 अप्रैल को समाप्त हो गई थी।

माइक्रोसाफ्ट याहू को खरीदने की कोशिश इसलिए भी कर रहा था ताकि वह इंटरनेट विज्ञापनों के क्षेत्र में सर्च इंजिन गूगल से प्रतिस्पर्धा कर सके।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

*

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+