बंदर को गोली मारने वाले को जेल
गोंडा, 4 मई (आईएएनएस)। एक बंदर की हरकतों से आजिज आकर उसे गोली मारने वाले व्यक्ति को पुलिस ने गिरफ्तार करके जेल भेज दिया है। घायल बंदर को इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया है।
गोंडा के मनकापुर थाना प्रभारी ने आईएएनएस को बताया कि थाने के बंदरहा मुहल्ले में आज अश्वनी कुमार बेदी नाम के एक व्यक्ति ने पास ही में पेड़ पर बैठे एक बंदर को अपनी लाइसेंसी बंदूक से गोली मार दी। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायल बंदर को अस्पताल पहुंचाया गया। जहां इलाज के बाद उसकी हालत बेहतर बताई जा रही है। इस दौरान वन विभाग की एक टीम जांच के लिए अस्पताल पहुंची।
थाना प्रभारी के मुताबिक अश्वनी कुमार बेदी को गिरफ्तार करके उसके ऊपर 51 वन्य जीव संरक्षण अधिनियम की धारा सहित भारतीय दंड संहिता की धारा 428 भी लगाई गई है।
पुलिस ने अश्वनी कुमार बेदी की लाइसेंसी बंदूक भी जब्त कर ली है। बताया जाता है कि पूरी कॉलोनी के लोग इस बंदर की हरकतों से त्रस्त थे।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications