मिर्च किसानों को नुकसान से बचाएगी आंध्र सरकार
हैदराबाद, 4 मई (आईएएनएस)। आंध्र प्रदेश स्थित एशिया की सबसे बड़ी गुंटूर मिर्च मंडी में लगी आग में जिन किसानों ने अपने फसल गंवाए हैं, उनकी नुकसान की भरपाई प्रदेश सरकार करेगी।
आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री वाई. एस. राजशेखर रेड्डी आज गुंटूर मिर्च मंडी पहुंचे। शनिवार को यहां लगी आग में किसानों की लाखों की फसल जल गई थी।
कल सुबह लगी इस आग पर देर रात तक ही नियंत्रण पाया जा सका था। इस आगजनी में 40 किलोग्राम वजन के 200,000 से अधिक मिर्च की बोरियां और दलालों के 450 दुकानें खाक हो गईं थी।
मुख्यमंत्री ने कहा, "हम यह सुनिश्चित करेंगे कि किसी भी किसान को एक रुपये का भी नुकसान न सहना पड़े।"
उधर किसानों के एक तबके का कहना है कि मुख्यमंत्री ने अभी तक मुआवजे का कोई ठोस आश्वासन नहीं दिया है। किसानों ने मांग की है कि उनकी नुकसान की भरपाई जल्द से जल्द की जाए।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications