रिलायंस मनी ने उतारा इस्लाम से संबंधित वित्तीय उत्पाद
दुबई, 4 मई (आईएएनएस)। अनिल धीरूभाई अंबानी समूह की वित्तीय सेवाएं प्रदान करने वाली कंपनी रिलायंस मनी ने भारत और मध्य-पूर्व के निवेशकों के लिए इस्लाम धर्म से संबंधित वित्तीय सेवा 'पोर्टफोलियो मैनेजमेंट स्कीम' (पीएमएस) बाजार में उतारी है।
इस योजना के अंतर्गत निवेशक को कम से कम 5 लाख रुपये का निवेश करना होगा।
समाचार पत्र 'गल्फ नयूज' ने रिलायंस मनी के निदेशक और मुख्य कार्यकारी अधिकारी सुदीप बंद्योपाध्याय के हवाले से कहा, "देश की आबादी के एक बहुत बड़े हिस्से को उनकी धार्मिक मान्यताओं के मुताबिक वित्तीय उत्पाद मुहैया नहीं कराया जा सका है।
शरीयत के प्रावधानों को ध्यान में रखकर खास तौर पर बनाई गई पीएमएस के बदौलत रिलायंस मनी निवेशकों के इस बहुत बड़े तबके को अपने साथ लेने में सक्षम होगी।"
बंद्योपाध्याय ने बताया कि इस योजना के प्रावधानों के मुताबिक 10 प्रतिशत तक रिटर्न के लिए कोई शुल्क नहीं है। 20 प्रतिशत तक रिटर्न के लिए 10 प्रतिशत और 20 प्रतिशत से ज्यादा रिटर्न के लिए 20 प्रतिशत शुल्क लिया जाएगा।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications